देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें देहरादून के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
रेखा आर्या की तबीयत बिगड़ने की खबर ऐसे समय आई, जब उन्होंने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
मंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी बात भी रखी थी। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है।














Users Today : 51
Users Yesterday : 316