देहरादून। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीबीए और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। तीनों पाठ्यक्रमों की सूची में कुल 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
बीए की छठी मेरिट लिस्ट में दो, बीबीए की नौवीं मेरिट लिस्ट में दो और बीकॉम की आठवीं मेरिट लिस्ट में आठ विद्यार्थियों को जगह मिली है। वहीं, बीकॉम की प्रतीक्षा सूची में 16 विद्यार्थियों को रखा गया है।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मानवेंद्र कंडारी ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय में दस्तावेज सत्यापन कराकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विद्यार्थियों को प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए कॉलेज की ओर से जारी सूचना पर नजर रखने की सलाह दी गई है।














Users Today : 51
Users Yesterday : 316