POOJA SINGH देहरादून। उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा प्राप्त कर लिया है। उत्तराखंड शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-03 ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर राज्य को पूर्णतः साक्षर घोषित किए जाने की जानकारी दी।
शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा उल्लास (ULLAS) नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित साक्षरता के सभी मानकों को उत्तराखंड ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके आधार पर राज्यपाल की स्वीकृति के बाद उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है।
शिक्षा विभाग के सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह उपलब्धि राज्य सरकार, शिक्षा विभाग, शिक्षकों, स्वयंसेवकों तथा साक्षरता अभियान से जुड़े सभी लोगों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। अधिसूचना की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय, सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों सहित उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है।














Users Today : 25
Users Yesterday : 86