रुड़की। गणेशपुर में दो बहनों की गोली मारकर हत्या के मामले का गंगनहर पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी सगे भाई विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी दोनों बहनों पर फायरिंग की थी। घटना में बहनों के साथ मौजूद जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका उपचार चल रहा है।
पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने प्रकरण का खुलासा किया है। उन्होंने बताया 25-26 अगस्त की रात गणेशपुर निवासी अर्जुन सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नवनीत सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाने के साथ मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर आरोपी विवेक उर्फ विक्की को चुड़ियाला भगवानपुर स्थित चूड़ामणि मंदिर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, छह खोखे और घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद और बहनों के चरित्र पर शक हत्या की वजह सामने आई है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों को लेकर आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 315 बोर का तमंचा, छह खोखे और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल।














Users Today : 212
Users Yesterday : 147