देहरादून। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में उत्तराखण्ड से शामिल श्रद्धालुओं का दल शनिवार प्रातः लगभग 8 बजे हर्रावाला रेलवे स्टेशन पहुंचा। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने इसे आस्था, आध्यात्मिक शांति और सांस्कृतिक गौरव से जुड़ा अविस्मरणीय अनुभव बताया।
सोमनाथ यात्रा से लौटे अधिकांश यात्री हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इनमें कुमाऊँ एवं गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जनपदों के साथ ही हरिद्वार जनपद के श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं पतंजलि, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज तथा परमार्थ निकेतन से जुड़े तीर्थयात्री भी हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अपने-अपने स्थानों के लिए प्रस्थान कर गए।
श्रद्धालुओं ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का हिस्सा बनकर उन्हें असीम तृप्ति, आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। इस प्रकार श्रद्धा, संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान से ओत-प्रोत इस यात्रा का उत्तराखण्ड में सुखद एवं गौरवपूर्ण समापन हुआ।














Users Today : 118
Users Yesterday : 106