हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कनखल क्षेत्र में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह के नेतृत्व में निकाले गए एरिया डोमिनेशन मार्च में आईटीबीपी, सीआरपीएफ, पीएसी तथा पुलिस बल के अधिकारी, जवान और रिक्रूट आरक्षी शामिल रहे।
फ्लैग मार्च झंडा चौक, दक्ष महादेव मंदिर, बंगाली मोड़, होली चौक, पहाड़ी बाजार और घास मंडी सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराई गई।
पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं से संवाद कर कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने और अफवाहों से बचने का आग्रह किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।














Users Today : 107
Users Yesterday : 361