हरिद्वार। बड़ेड़ी राजपूतान गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये फ्लाईओवर के नीचे विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान वहां रखे लोहे के गार्डरों में से एक अचानक फिसलकर उनके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 2:20 बजे कुछ कांवड़िये फ्लाईओवर के नीचे आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक श्रद्धालु लोहे के गार्डर पर चढ़ गया, जिससे गार्डर खिसककर नीचे बैठे कांवड़ियों पर गिर पड़ा। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने तत्काल उन्हें उप जिला चिकित्सालय रुड़की पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान 21 वर्षीय तनुज पुत्र महेश चंद्र निवासी जलालाबाद, थाना मुरादनगर और 22 वर्षीय कृष्ण पुत्र मटरु निवासी शकूरपुर, थाना भोजपुर, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।














Users Today : 110
Users Yesterday : 361