Home » स्वास्थ्य » विक्टोरिया टेक्नोलॉजी में रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने 205 यूनिट रक्त किया दान

विक्टोरिया टेक्नोलॉजी में रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने 205 यूनिट रक्त किया दान

Share This Article

हरिद्वार। सिडकुल स्थित विक्टोरिया टेक्नोलॉजी कंपनी में शनिवार को हरिद्वार चैरिटेबल और उत्तराखंड ब्लड बैंक ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। कंपनी के अलग-अलग दो प्लांट में कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए करीब 205 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में महिला कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रक्तदान करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र, मेडल और खाद्य सामग्री की किट देकर सम्मानित किया गया। कंपनी के एचआर हेड धर्मेंद्र सिंह सिरोही ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में मदद पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कंपनी समय-समय पर जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती है और रक्तदान शिविर भी इसी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। कर्मचारियों द्वारा एकत्र किया गया रक्त जरूरत के समय मरीजों के उपचार में उपयोगी होगा। उन्होंने कर्मचारियों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए।
डॉ. अभिषेक चौहान ने कहा कि स्वस्थ और योग्य व्यक्ति द्वारा चिकित्सकीय जांच के बाद रक्तदान करना सामान्यतः सुरक्षित प्रक्रिया है। रक्तदान के दौरान शरीर से सीमित मात्रा में रक्त लिया जाता है, जिसकी पूर्ति शरीर स्वाभाविक रूप से करता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शारीरिक क्षमता कम होने जैसी धारणा सही नहीं है, हालांकि रक्तदान से पहले स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांच जरूरी है।
डॉ. आलोक वर्मा ने कहा कि रक्त की आवश्यकता दुर्घटनाओं, ऑपरेशन, प्रसव संबंधी जटिलताओं और विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार में पड़ सकती है। स्वैच्छिक रक्तदान से रक्त भंडार बनाए रखने में मदद मिलती है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। इस दौरान प्लांट हेड सुभाष दीक्षित, संजीब सिंह समेत कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
———

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 6 2
Users Today : 230
Users Yesterday : 147