Home » राजनीति » चुनाव » एसआईआर पुनरीक्षण में हरिद्वार ने छुआ 99 प्रतिशत का लक्ष्य

एसआईआर पुनरीक्षण में हरिद्वार ने छुआ 99 प्रतिशत का लक्ष्य

Share This Article

हरिद्वार। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत हरिद्वार जिले में 99 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में डीएम ने बताया कि एसआईआर का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। उन्होंने अभियान में सहयोग के लिए सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शेष कार्य भी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा कराया जाएगा।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डीएम मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पुनरीक्षण कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा रहा है।
बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, चंद्रपाल सिंह, कैलाश प्रधान समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 1 3
Users Today : 181
Users Yesterday : 147