हरिद्वार। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने उत्तराखंड में संगठन का विस्तार करते हुए हरिद्वार निवासी दीपक पाल को जिलाध्यक्ष बनाया है। सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष सहारनपुर अरुण सिंह राणा ने जिलाध्यक्ष समेत नौ पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक पाल ने कहा कि किसान यूनियन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। किसान और मजदूरों से जुड़ी समस्याओं को स्थानीय स्तर से लेकर उच्च स्तर तक उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में कर्मचारियों के उत्पीड़न का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
दीपक पाल ने कहा कि बेरोजगारी बड़ी समस्या बनी हुई है। स्थानीय युवा और मजदूर रोजगार की तलाश में हैं, जबकि कई उद्योगों में कर्मचारियों के हितों से जुड़े सवाल लगातार सामने आते रहते हैं। यूनियन इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और विभागों के सामने उठाएगी।
मंडल अध्यक्ष सहारनपुर अरुण सिंह राणा ने कहा कि उत्तराखंड में संगठन का विस्तार होने से किसान, मजदूर और उन लोगों की आवाज उठाई जाएगी, जिनकी समस्याओं की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
बैठक में ग्राम अध्यक्ष विनीत पाल, कोषाध्यक्ष निखिल पाल, जिला संगठन मंत्री अनुज पाल, ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद तरुण तोमर, उपाध्यक्ष संदीप पाल प्रधान, जिला सचिव मनीष पाल, प्रचार-प्रसार मंत्री सचिन सैनी और जिला मीडिया प्रभारी सुमित धनगर को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में सहारनपुर अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह, प्रदेश सचिव जितेंद्र राणा, जिला सचिव बिशनलाल, तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र राणा समेत किसान नेता मौजूद रहे।













Users Today : 181
Users Yesterday : 147