हरिद्वार। कांगड़ी फ्लाईओवर पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर दो परिवारों की खुशियां छीन ले गया। श्यामपुर की ओर जा रहे स्कूटी सवार दो किशोरों को बिजनौर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने कार और स्कूटी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर कार्तिक अग्रवाल (16) निवासी काली कमली हवेली, हरकी पैड़ी और कृष्णा राजपूत (14) निवासी शिवनगर, रानी गली स्कूटी से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। दोनों जैसे ही कांगड़ी फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी बिजनौर की ओर से हरिद्वार आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों किशोर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और कार चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की कतार लगने से कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। किशोरों की मौत की खबर मिलते ही दोनों के स्वजन अस्पताल पहुंच गए। यहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।हरिद्वार। कांगड़ी फ्लाईओवर पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो किशोरों की जान ले ली। बिजनौर की ओर से हरिद्वार आ रही कार ने श्यामपुर की ओर जा रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान कार्तिक अग्रवाल (16), निवासी काली कमली हवेली, हरकी पैड़ी और कृष्णा राजपूत (14), निवासी शिवनगर, रानी गली के रूप में हुई है। दोनों रविवार दोपहर स्कूटी से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। कांगड़ी फ्लाईओवर पर पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की खबर मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और स्कूटी कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर यातायात भी प्रभावित हुआ। थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।













Users Today : 181
Users Yesterday : 147