हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के रानीपुर मोड़ स्थित मोबाइल मार्केट में शनिवार रात बाइक खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ने हवाई फायरिंग भी की, हालांकि पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।
बताया गया कि चंद्राचार्य चौक के पास महाकाली मोबाइल शॉप के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर युवक का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को घेरकर पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस घटना में फायरिंग हुई या नहीं, तमंचा कहां से आया और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ समय तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।













Users Today : 190
Users Yesterday : 147