Home » राजनीति » स्वागत : राजबीर सिंह के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब, सिडकुल से आंबेडकर पार्क तक निकलेगा वाहनों का काफिला

स्वागत : राजबीर सिंह के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब, सिडकुल से आंबेडकर पार्क तक निकलेगा वाहनों का काफिला

Share This Article

हरिद्वार। भीम आर्मी जय भीम संगठन की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजबीर सिंह कटारिया को मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। रविवार को उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के वाहनों के साथ काफिला निकाला जाएगा। कार्यक्रम को लेकर युवाओं और समाज के लोगों में भी सक्रियता दिखाई दे रही है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता रविवार शाम को सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल पर एकत्र होंगे। यहां से वाहनों का काफिला राजवीर सिंह कटारिया के स्वागत के साथ रवाना होगा। काफिला सिडकुल से होते हुए हेतमपुर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क पहुंचेगा। यहां स्वागत कार्यक्रम के बाद सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी है।
राजबीर सिंह कटारिया ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में कार्यकर्ता को मिली जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाना चाहिए। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की दिशा में भी वह प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि फिलहाल कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत और सभा का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर संगठन की आगामी गतिविधियों की दिशा तय की जाएगी।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 0 9
Users Today : 177
Users Yesterday : 147