हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में देर रात झांकी निकलने के दौरान फॉरेंसिक जांच टीम के प्रमुख सदस्य के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में एक युवक ने झांकी के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में टक्कर मार दी। सिपाही के बेटे ने जब घटना देखी तो उसने युवक से टक्कर को लेकर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने करीब 10-15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और सिपाही के बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में उसके चोटिल होने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम में तैनात सिपाही मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने बेटे को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने सिपाही को भी धमकाया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए वहां से चले गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक शराब के ठेके अथवा उसकी कैंटीन पर काम करता है और घटना के समय नशे में था। घटना के बाद सिपाही और उसका परिवार भय के माहौल में है। मामला सामने आने के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी घटना पर रोष जताया है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है।













Users Today : 177
Users Yesterday : 147