हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में झांकी के दौरान वाहन में टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिसकर्मी के बेटे और परिवार के साथ कहासुनी व मारपीट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इंडिया लक्ष्य न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच जमकर कहासुनी होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि विवाद के बाद कई युवक पुलिसकर्मी के बेटे के साथ मारपीट करने पहुंचे और परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी की पत्नी मामले को शांत कराने और समझौते की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक रूप से क्या कार्रवाई हुई है, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि यदि किसी पुलिसकर्मी के परिवार के साथ भी बड़ी संख्या में लोग विवाद और मारपीट की स्थिति पैदा कर सकते हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।













Users Today : 177
Users Yesterday : 147