Home » राजनीति » यूकेडी का कुनबा बढ़ा, प्रसन्न कुमार झा समेत 14 ने थामा दल का दामन

यूकेडी का कुनबा बढ़ा, प्रसन्न कुमार झा समेत 14 ने थामा दल का दामन

Share This Article

हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सोमवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित एक होटल में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रसन्न कुमार झा समेत 14 लोगों ने अपने साथियों के साथ यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष गोकुल रावत ने कहा कि यूकेडी लंबे समय से प्रदेश के जनसरोकारों और स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय संसाधनों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक प्रसन्न कुमार झा ने कहा कि उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों और यूकेडी की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
जिला महामंत्री रवि जैन ने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन के विस्तार को गति मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर लोकतांत्रिक तरीके से उनकी आवाज उठाने का आह्वान किया।
व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों और छोटे कारोबारियों से जुड़े मुद्दों को भी सार्वजनिक विमर्श में प्रमुखता से रखा जाएगा।
सदस्यता लेने वालों में प्रसन्न कुमार झा, अनिल सिंह रावत, विकास पंडित, रजत अरोड़ा, सोनू, शिवा जोशी, रंजीत कुमार, सौदागर कुमार, अमरजीत, पवन कुमार, जितेंद्र दास, गौरव अरोड़ा, सोनू कुमार और केवल सिंह रावत शामिल रहे।
इस दौरान संदीप अग्रवाल, जसवंत सिंह बिष्ट, तुषार चौधरी और राकेश चौहान समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 7 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 237