Home » लेटेस्ट खबर » हरिद्वार के अनंत ने फिल्मी दुनिया में बनाई पहचान, पिता अक्षय कुमार का बढ़ाया मान

हरिद्वार के अनंत ने फिल्मी दुनिया में बनाई पहचान, पिता अक्षय कुमार का बढ़ाया मान

Share This Article

हरिद्वार। वर्दी में रहते हुए कानून-व्यवस्था और अपराध जांच से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाने वाले फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ अक्षय कुमार के लिए रविवार का दिन गर्व और खुशी से भरा रहा। उनके बेटे अनंत उर्फ मोनू ने अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हरिद्वार का नाम रोशन किया। निर्देशक मनोज शर्मा की फिल्म ‘एक बहता जीवन हरिद्वार’ में अनंत के काम की जमकर सराहना की गई। उनके अभिनय से प्रभावित होकर फिल्म जगत के चर्चित कलाकार दीपक पाराशर और हेमंत पांडे ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
अनंत की इस उपलब्धि के पीछे उनके पिता अक्षय कुमार का प्रोत्साहन भी खास है। पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों के साथ बेटे के अभिनय के जुनून को आगे बढ़ते देखना अक्षय कुमार के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। बेटे को सम्मान मिलने के बाद उन्होंने कहा कि अनंत ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल परिवार, बल्कि हरिद्वार और पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।
अनंत उर्फ मोनू ने अभिनय की शुरुआत वेब सीरीज ‘अपहरण 2’ से की। इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। हाल ही में उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी वेब सीरीज ‘चारपाई’ में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके जल्द दर्शकों के सामने आने की उम्मीद है।
पुलिसकर्मी पिता की जिम्मेदारियों और बेटे के फिल्मी सफर की यह कहानी हरिद्वार से निकलकर बड़े पर्दे तक पहुंचने वाले एक ऐसे परिवार की कहानी बन गई है, जहां वर्दी और अभिनय दोनों अपने-अपने क्षेत्र में पहचान बना रहे हैं।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 9
Users Today : 57
Users Yesterday : 316