हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के बेडपुर चौक स्थित कार्यालय पर बुधवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी को झटका लगा। लोक जनशक्ति पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ने दर्जनों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़कर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने अरविन्द और उनके समर्थकों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने शामिल हुई महिलाओं का फूलमालाओं से स्वागत किया।
आजाद अली ने कहा कि जन अधिकार पार्टी जनशक्ति दलित, शोषित और वंचित समाज की आवाज उठाने के लिए काम कर रही है। अरविन्द के पार्टी में शामिल होने से उत्तराखंड में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करना है।
वहीं, अरविन्द ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की नीतियों और संघर्ष से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रधान, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।














Users Today : 57
Users Yesterday : 316