हरिद्वार। सर्दियों में कोहरे के कारण रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने शीतकाल 2026-27 में दिसंबर से फरवरी के बीच 16 रेल सेवाओं को अलग-अलग तारीखों पर निरस्त करने का निर्णय लिया है। इनमें कई लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं।
निरस्त होने वाली ट्रेनों में काठगोदाम-जम्मूतवी, कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम, योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी, बरौनी-अंबाला कैंट, लालकुआं-अमृतसर और अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट सहित अन्य रेल सेवाएं शामिल हैं। मालदा टाउन-नई दिल्ली और टाटा-अमृतसर मार्ग की ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
रेलवे के अनुसार, कुछ ट्रेनें सप्ताह में एक दिन और कुछ दो दिन निरस्त रहेंगी। अलग-अलग ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि भी अलग तय की गई है। यात्रियों को सफर की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख और संचालन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।














Users Today : 57
Users Yesterday : 316