Home » अपराध » सचिवालय में पहुंच का झांसा देकर युवक से 5.87 लाख रुपये ठगे

सचिवालय में पहुंच का झांसा देकर युवक से 5.87 लाख रुपये ठगे

Share This Article

हरिद्वार(POOJA SINGH)सरकारी और संविदा नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 5.87 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। आरोपी ने देहरादून सचिवालय में अच्छी पहचान होने का दावा करते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग किस्तों में रकम ऐंठ ली। नौकरी नहीं मिलने और रुपये वापस न करने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद ज्वालापुर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजलोक कॉलोनी निवासी विशाल उज्जवल ने पुलिस को बताया कि 18 अक्तूबर 2024 को प्रेमनगर चौक पर उसकी मुलाकात रानी माजरा निवासी दीपक सैनी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसकी सचिवालय में अच्छी पकड़ है और वह कई युवकों को सरकारी व संविदा नौकरी दिला चुका है। इसी भरोसे में आकर विशाल उसके संपर्क में बना रहा।
आरोप है कि आरोपी ने पहले नौकरी की प्रक्रिया शुरू कराने के नाम पर जरूरी दस्तावेज लिए और फिर 50 हजार रुपये मांगे। इसके बाद समय-समय पर नौकरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में रकम लेता रहा। पीड़ित ने गूगल पे के माध्यम से कुल 5.87 लाख रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए।
काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपी बहाने बनाकर टालता रहा और मिलने से भी बचने लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
——

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 8 0
Users Today : 65
Users Yesterday : 127