Home » अपराध » गुलदार के हमले से सहमा पयाल गांव, आंगन में बंधी भेड़ को बनाया शिकार

गुलदार के हमले से सहमा पयाल गांव, आंगन में बंधी भेड़ को बनाया शिकार

Share This Article

POOJA SINGH देहरादून। विकासखंड चंबा की धार अकरिया पट्टी के पयाल गांव में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात गुलदार ने गांव निवासी प्रकाशी लाल के घर के आंगन में बंधी भेड़ों और बकरियों पर हमला कर एक भेड़ को मार डाला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

रात करीब 10 बजे परिवार के लोग घर में मौजूद।

तभी गुलदार चुपके से आंगन में घुस आया और पशुओं पर हमला कर दिया। पशुओं की आवाज सुनकर परिजन बाहर दौड़े और शोर मचाया। प्रकाशी लाल की पत्नी ने भी साहस दिखाते हुए भेड़ को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गुलदार उसे गंभीर रूप से घायल कर चुका था और उसकी मौत हो गई। शोर-शराबा होने पर गुलदार अन्य पशुओं को छोड़कर पास की झाड़ियों में छिप गया। बाद में ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी और सामूहिक प्रयास से उसे जंगल की ओर खदेड़ दिया।

ग्राम प्रधान फ्योंला देवी ने बताया कि गांव में पहले भी गुलदार एक कुत्ते को अपना शिकार बना चुका है और कई बार आबादी के आसपास देखा गया है। लगातार बढ़ रही गतिविधियों से लोगों में भय का माहौल है और शाम ढलते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

सूचना मिलने पर वन विभाग की गजा अनुभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन वीट अधिकारी बलवीर पंवार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। विभाग ने गुलदार की निगरानी के लिए क्षेत्र में ट्रैप कैमरे और फॉक्स लाइट लगा दी हैं। साथ ही ग्रामीणों को रात के समय अकेले बाहर न निकलने और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधने की सलाह दी गई है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 8 0
Users Today : 65
Users Yesterday : 127