Home » राजनीति » प्रवासी उत्तराखण्डवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत : मुख्यमंत्री

प्रवासी उत्तराखण्डवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत : मुख्यमंत्री

Share This Article

POOJA SINGH हरिद्वार। मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखण्डवासियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश-विदेश में बसे उत्तराखण्ड मूल के लोगों से संवाद करते हुए उन्हें राज्य के विकास का महत्वपूर्ण भागीदार बताया। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डवासी अपनी मेहनत, संस्कार और उपलब्धियों से देश-दुनिया में राज्य की पहचान मजबूत कर रहे हैं तथा वे उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक दूत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद के माध्यम से प्रवासी समाज की प्रतिभा, अनुभव और विशेषज्ञता को राज्य के विकास से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 27 प्रवासियों ने 29 गांव गोद लिए हैं, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी द्वारा अपने पैतृक गांव को गोद लेने के निर्णय की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक जनपद-दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालयाज, मोटे अनाज अभियान, सेब और कीवी अभियान, गृह आवास योजना, वेड इन उत्तराखण्ड, लखपति दीदी तथा सौर स्वरोजगार योजना जैसी पहलों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। पर्यटन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे होटल और गृह आवासों की संख्या बढ़ी है तथा रिवर्स पलायन को गति मिली है।

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से ज्ञान, अनुभव, निवेश और सामाजिक योगदान के माध्यम से उत्तराखण्ड के विकास में निरंतर सहयोग देने का आह्वान किया। सम्मेलन में उपस्थित प्रवासी उत्तराखण्डवासियों ने राज्य सरकार की विकास यात्रा पर विश्वास जताते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 8 0
Users Today : 65
Users Yesterday : 127