Home » अजब – गजब » पीएम आवास की सूची में बड़ा खेल, 419 अपात्र लाभार्थियों पर गिरेगी गाज

पीएम आवास की सूची में बड़ा खेल, 419 अपात्र लाभार्थियों पर गिरेगी गाज

Share This Article

हरिद्वार। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पात्रता सूची के पुनरीक्षण में जिले में 419 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। इन नामों को सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद विकासखंड स्तर पर शुरू किए गए सत्यापन में यह स्थिति सामने आई है। अभी 1,340 आपत्तियों की जांच बाकी है, जिससे अपात्र लाभार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
18 अगस्त तक पात्रता सूची को लेकर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 2,282 आपत्तियां और शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें से 943 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। शेष 1,340 मामलों में अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद पात्रता के आधार पर सूची में संशोधन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि योजना की सूची में किसी भी अपात्र परिवार का नाम नहीं रहना चाहिए। आवास स्वीकृत होने से पहले सत्यापन में अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थी का नाम सूची से विलोपित किया जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी योजना का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाना है।
पुनरीक्षण में ऐसे परिवारों की भी पहचान की जा रही है, जो पूर्व सर्वेक्षण के दौरान पात्र होने के बावजूद सूची में शामिल नहीं हो पाए थे। किसी कारण से सूची से बाहर हुए पात्र परिवारों की भी दोबारा जांच कर उन्हें अलग से सूचीबद्ध किया जा रहा है।

← Back

Thank you for your response. ✨

अधिकारियों के अनुसार शेष शिकायतों की जांच पूरी होने के बाद सूची की वास्तविक स्थिति और स्पष्ट होगी। इसके बाद पात्र और अपात्र परिवारों के आधार पर अंतिम संशोधन किया जाएगा।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 4 4
Users Today : 212
Users Yesterday : 147