Home » अपराध » जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के लिए बिजेंद्र सिंह प्रत्याशी घोषित

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के लिए बिजेंद्र सिंह प्रत्याशी घोषित

Share This Article

हरिद्वार। जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बिजेंद्र सिंह चौधरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया। इसके साथ ही अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होने की तस्वीर भी लगभग साफ हो गई है।
सोमवार को जिला सहकारी बैंक के निर्वाचित 13 डायरेक्टर वेद मंदिर आश्रम पहुंचे और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सभी डायरेक्टरों का फूल मालाओं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। आतिशबाजी कर जीत का जश्न भी मनाया गया।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सभी डायरेक्टरों के एकमत होने से जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ सहकारिता क्षेत्र को मिल रहा है। जिला सहकारी बैंक की योजनाओं का लाभ किसानों के साथ आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान बिजेंद्र सिंह चौधरी का मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, पूर्व चेयरमैन सुशील चौधरी, दर्जाधारी जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 0 9
Users Today : 177
Users Yesterday : 147