हरिद्वार। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए जनपद में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग अधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर निकायों के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों की निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी किया है।
कार्यक्रम के अनुसार 08 सितंबर को निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन होगा। संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधि 10 सितंबर तक सूची का निरीक्षण कर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 12 सितंबर को किया जाएगा, जबकि 5 सितंबर को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी।
निर्वाचक नामावली में नगर निगम हरिद्वार, नगर निगम रुड़की समेत शिवालिक नगर, मंगलौर, लक्सर सहित जिले के विभिन्न नगर निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल होंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि दावा-आपत्ति दाखिल करने और उनके निस्तारण की कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, हरिद्वार में होगी। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।













Users Today : 177
Users Yesterday : 147