पिथौरागढ़। पेट्रोल और डीजल में एथेनॉल मिलाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है, जिससे आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर और कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर महर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिलाने से कई वाहनों के इंजन प्रभावित हो रहे हैं और उपभोक्ताओं को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अभिषेक बोरा और पीसीसी सदस्य दीपांशु वर्मा ने कहा कि एथेनॉल मिश्रित ईंधन के कारण ईंधन की खपत बढ़ रही है, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस नीति पर पुनर्विचार करने की मांग की।
प्रदर्शन में कांग्रेस के महामंत्री सुधीर चौहान, उपाध्यक्ष दीप वर्मा, नरेश कुमार, लक्ष्मण भंडारी, रोहित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।














Users Today : 102
Users Yesterday : 361