Home » अपराध » पम्प हाउसों से करोड़ों की कॉपर चोरी का खुलासा, सात गिरफ्तार

पम्प हाउसों से करोड़ों की कॉपर चोरी का खुलासा, सात गिरफ्तार

Share This Article

देहरादून। पुलिस ने पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का छह दिनों के भीतर खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले तीन कबाड़ी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 147 कॉपर प्लेट्स, समरसीबल केबल, तांबे के तार, दो इलेक्ट्रिक मोटरें तथा वारदात में प्रयुक्त दो स्कूटियां बरामद की हैं। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को चोपड़ा और डुंगरी स्थित पम्प हाउसों से 660 मीटर कॉपर कंडक्टर समरसीबल केबल चोरी होने तथा एक अगस्त को शिवानंदी स्थित कंक्रीट एवं हॉटमिक्स प्लांट से सीमेंट, मोटर, हाइड्रोलिक पम्प, केबल और तांबे का सामान चोरी होने के दो अलग-अलग मुकदमे कोतवाली रुद्रप्रयाग में दर्ज किए गए थे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोर्ट तिराहे के पास चेकिंग के दौरान चार मुख्य आरोपियों को दो स्कूटियों सहित गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 46 कॉपर प्लेट्स, 50.28 मीटर समरसीबल केबल और तांबे के तार बरामद हुए। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर तिलणी और बस अड्डा रुद्रप्रयाग स्थित कबाड़ी की दुकानों पर छापेमारी कर चोरी का माल खरीदने वाले तीन कबाड़ियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यहां से 101 अतिरिक्त कॉपर प्लेट्स और हॉटमिक्स प्लांट से चोरी की गई दो इलेक्ट्रिक मोटरें बरामद हुईं।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम शामिल रही।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 7 6
Users Today : 101
Users Yesterday : 361