लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि वह अपनी मां, बहन और भांजे के साथ दवाई दिलाकर घर लौट रहा था, तभी प्रीतपुर गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे रोक लिया और तमंचे से फायर करने का प्रयास किया।
घटना के दौरान युवक और उसके परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग निकले। भागते समय आरोपी अपनी बाइक, मोबाइल फोन और तमंचा मौके पर ही छोड़ गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से बरामद बाइक, मोबाइल फोन और तमंचे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।














Users Today : 104
Users Yesterday : 361