Home » अपराध » महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, 65 वर्षीय बुजुर्ग पर मुकदमा

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, 65 वर्षीय बुजुर्ग पर मुकदमा

Share This Article

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि गांव में महिला और बुजुर्ग के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान बुजुर्ग ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही मारपीट भी की। घटना के बाद महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी।
महिला के पति ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शेदपुरा निवासी जय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। महिला और उसके पति से भी मामले को लेकर जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर आरोपी जय कुमार निवासी शेदपुरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 4 2
Users Today : 210
Users Yesterday : 147