Home » लेटेस्ट खबर » चार पीसीएस अधिकारियों की हरिद्वार में तैनाती, शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले

चार पीसीएस अधिकारियों की हरिद्वार में तैनाती, शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले

Share This Article

हरिद्वार। उत्तराखंड शासन ने राज्य सिविल सेवा के 24 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। एक नवंबर को जारी आदेश के तहत हरिद्वार में चार पीसीएस अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नई तैनाती दी गई है। इनमें शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत, नीतू डागर और कमला जोशी शामिल हैं।
शासन के आदेश के अनुसार शालिनी मौर्य को पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार, मंजू राजपूत को टिहरी से हरिद्वार, नीतू डागर को चंपावत से हरिद्वार और कमला जोशी को देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है। चारों अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनाती दी गई है।
इसके अलावा शासन ने कई अन्य जिलों में भी पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। राजकुमार पांडे को चमोली से देहरादून, बृजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से टिहरी, अभय प्रताप सिंह को ऊधमसिंह नगर से देहरादून और तुषार सैनी को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल भेजा गया है।
वहीं देवेंद्र नाथ को उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल, गौरव पांडेय को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल और रेखा कोहली को नैनीताल से ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है। शासन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 2 4 3 8 8
Users Today : 26
Users Yesterday : 47