Home » लेटेस्ट खबर » ब्रेक फेल होने से खाई में गिरा पिकअप, पांच घायल, राहत बचाओ में लगी फोर्स

ब्रेक फेल होने से खाई में गिरा पिकअप, पांच घायल, राहत बचाओ में लगी फोर्स

Share This Article

हरिद्वार। मूनाकोट विकासखंड क्षेत्र में देर शाम ब्रेक फेल होने से एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 55वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को निजी वाहनों और 108 सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार पिकअप जमतड़ी से क्वीगांव की ओर जा रहा था। जमतड़ी के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में क्वीगांव निवासी 28 वर्षीय पूर्व ग्राम प्रधान मनोज प्रभाकर सिंह सौन, मझेड़ा निवासी 30 वर्षीय चालक जगदीश सिंह, क्वीगांव निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र राम, 56 वर्षीय देवराज सिंह और 51 वर्षीय मदन सिंह घायल हुए हैं।
जिला चिकित्सालय में सर्जन डॉ. मुकेश कुटियाल ने बताया कि घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीएमएस से वार्ता कर घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने को कहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 0 9
Users Today : 177
Users Yesterday : 147