POOJA SINGH हरिद्वार। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी फौजी कमलदीप सिंह (40) का शव रुड़की स्थित रोडवेज के पास एक होटल के कमरे में मिला। वह 14 जून से होटल में ठहरे हुए थे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुंडी तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो कमलदीप सिंह का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। कमरे से कुछ दवाइयां और शराब भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।














Users Today : 225
Users Yesterday : 147