Home » लेटेस्ट खबर » वंदे भारत के कोच में घुसने की कोशिश कर रहा था दस फीट लंबा अजगर,

वंदे भारत के कोच में घुसने की कोशिश कर रहा था दस फीट लंबा अजगर,

Share This Article

हरिद्वार(पूजा सिंह) हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में मेंटीनेंस के लिए खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के पास करीब दस फीट लंबा अजगर मिलने से रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अजगर ट्रेन के कोच में घुसने का प्रयास कर रहा था। समय रहते कर्मचारियों की नजर पड़ गई और उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार देहरादून से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मेंटीनेंस के लिए हरिद्वार की वाशिंग लाइन पहुंची थी। यहां ट्रेन की सफाई और तकनीकी जांच सहित अन्य रखरखाव का काम किया जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारियों ने ट्रेन के नीचे और कोच के आसपास विशालकाय अजगर को देखा। अजगर बोगी के पास लटका हुआ था और अंदर जाने की कोशिश कर रहा था।
अचानक अजगर दिखाई देने से वाशिंग लाइन में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने उसे पकड़ने के बजाय वन विभाग को सूचना देना उचित समझा। सूचना मिलते ही हरिद्वार रेंज से वन दरोगा आरती पंत, फॉरेस्ट गार्ड राहुल और वनकर्मी लाखन मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानी से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को काबू में लिया और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर रेस्क्यू किया।
हरिद्वार रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि वाशिंग लाइन में ट्रेन के नीचे अजगर होने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया और प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 7 6
Users Today : 101
Users Yesterday : 361