रुड़की (पूजा सिंह)उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के तत्वावधान में 23 अगस्त को जनपद हरिद्वार का अधिवेशन एवं जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। अधिवेशन डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन, प्रीत विहार कॉलोनी, निकट रेलवे स्टेशन रुड़की में सुबह 10 बजे से होगा।
कार्यक्रम में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। सचिवालय देहरादून के अनुभाग अधिकारी एवं सचिवालय उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज मल्टीपर्पज ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी के पूर्व प्रांतीय महासचिव कमल कुमार भी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का चुनाव होने के साथ कर्मचारियों के हितों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी। फेडरेशन ने जनपद के सभी साथी कार्मिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की है। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और समाज के हित में संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक कार्मिकों की भागीदारी जरूरी है।














Users Today : 101
Users Yesterday : 361