Home » आदेश » हरिद्वार में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों में जमे थे लंबे अरसे से

हरिद्वार में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों में जमे थे लंबे अरसे से

Share This Article

हरिद्वार। एक ही थाने में लंबे अरसे से जमे 76 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। स्थानांतरण सूची में कांस्टेबलों के साथ महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। पुलिसकर्मियों को जिले की अलग-अलग कोतवालियों और थानों में नई तैनाती दी गई है।
स्थानांतरण के तहत रानीपुर से प्रीतपाल सिंह सैनी और महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा, सिडकुल से प्रदीप कुमार, विजय नेगी, योगेन्द्र सिंह और हरिप्रकाश, बहादराबाद से अंकित कुमार, जबकि ज्वालापुर से बलवन्त सिंह, हंसलवीर और दशरथ सिंह को कोतवाली नगर भेजा गया है। मंगलौर से उत्तम सिंह भी कोतवाली नगर पहुंचे हैं।
कनखल में बहादराबाद से वीरेन्द्र सिंह चौहान, पथरी से सुबोध शर्मा, ज्वालापुर से रणवीर सिंह और कोतवाली नगर से महिला कांस्टेबल अनीता थापा की तैनाती की गई है। श्यामपुर में सिडकुल से गजेन्द्र प्रसाद, रानीपुर से राजेन्द्र सिंह रौतेला, ज्वालापुर से कृष्ण कुमार और दीपक चौहान भेजे गए हैं।
रानीपुर में पथरी से राकेश सिंह नेगी, श्यामपुर से तेजेन्द्र सिंह और राजेन्द्र सिंह नेगी, बहादराबाद से रणजीत सिंह तथा कनखल से महिला कांस्टेबल अंजिता पंवार को भेजा गया है। वहीं सिडकुल में ज्वालापुर से प्रदीप सिंह नेगी, अजय सिंह पंवार, गोपाल सिंह और सुरेन्द्र सिंह तोमर, बहादराबाद से सौरभ सिंह तथा कोतवाली नगर से सचिन कुमार और खजान सिंह चौहान की तैनाती हुई है।
ज्वालापुर में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। इनमें पथरी से सुशील कुमार, कनखल से सतेन्द्र रावत, उम्मेद सिंह और मनोज असवाल, कोतवाली नगर से राहुल धनिक, सुमित, विनोद रावत, अरविन्द नेगी, प्रदीप सिंह और ब्रजमोहन सिंह तथा रानीपुर से शीशपाल राणा शामिल हैं।
बहादराबाद में लक्सर से नवीन चन्द्र, कलियर से फुरकान अहमद, सिडकुल से विक्रम सिंह, मंगलौर से संजय कुमार, श्यामपुर से अजय तथा कोतवाली नगर से सुनील चौहान और हिमांशु पंत को भेजा गया है। रुड़की में बहादराबाद से विवेकानन्द, ज्वालापुर से बारु सिंह तोमर और सुनील दत्त, खानपुर से बलवीर सिंह तथा लक्सर से महिला कांस्टेबल पूनम की तैनाती की गई है।
गंगनहर में श्यामपुर से सिद्धार्थ कुमार और बहादराबाद से विकास थापा को भेजा गया है। भगवानपुर में बुग्गावाला से हरिओम और लक्सर से अरविन्द चन्देल पहुंचे हैं। कलियर में बहादराबाद से शाह आलम और रुड़की से विकास त्यागी की तैनाती हुई है, जबकि रुड़की से शूरवीर को बुग्गावाला भेजा गया है।
लक्सर में रुड़की से डोडी सिंह चौहान और भगवानपुर से संजय कुमार की तैनाती हुई है। पथरी में मंगलौर से मनीष कुमार, झबरेड़ा से नसीबुद्दीन और रानीपुर से नरेन्द्र सिंह राणा को भेजा गया है। खानपुर में भगवानपुर से नाजिम, कोतवाली नगर से महेन्द्र सिंह, ज्वालापुर से महेन्द्र सिंह और रुड़की से महिला कांस्टेबल कविता बहुगुणा को तैनाती मिली है।
मंगलौर में कलियर से मौ. आबिद, सिडकुल से तनवीर अली और कोतवाली नगर से सौरभ नौटियाल को भेजा गया है। वहीं झबरेड़ा में कोतवाली नगर से राजेश सेमल्टी, सिडकुल से जितेन्द्र कुमार और भगवानपुर से परम सिंह की तैनाती की गई है।
पुलिस विभाग के इस व्यापक फेरबदल से जिले के कई थानों और कोतवालियों में स्टाफ की तैनाती बदली है। आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल निर्धारित कार्यकाल पूरा होने के बाद की गई प्रशासनिक कार्रवाई के तहत किया गया है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 1 0
Users Today : 178
Users Yesterday : 147