अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे आईटीबीपी जवान की ट्रेन हादसे में मौत, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर देख छलकीं आंखें
नारायणबगड़ (पूजा सिंह) अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे नारायणबगड़ क्षेत्र के आईटीबीपी जवान प्रदीप कुमार की पठानकोट में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे हुए हादसे में डूंगरी (कडाकोट) निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र पातीराम की जान चली गई। वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस…

