हरिद्वार। हरिद्वार में परिवहन विभाग की नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM शुरू होते ही फैंसी (VIP) नंबरों के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ऑनलाइन ई-नीलामी में वाहन स्वामियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कई पसंदीदा नंबरों पर लाखों रुपये की बोलियां लगीं। सबसे अधिक ₹5.40 लाख की बोली UK08 BM 0009 के लिए लगी, जो नीलामी का सबसे महंगा नंबर रहा।
ई-नीलामी में UK08 BM 0001 के लिए ₹4.91 लाख, 0007 के लिए ₹3.88 लाख, 0008 के लिए ₹1.73 लाख, 0002 के लिए ₹1.41 लाख तथा 9000 के लिए ₹91 हजार की बोली लगी। इसके अलावा 0004, 0005, 0006, 1111, 5555, 8888, 0101, 0099, 0077 और 0999 जैसे आकर्षक नंबरों के लिए भी लोगों ने उत्साहपूर्वक बोली लगाई।
नई सीरीज की ई-नीलामी से परिवहन विभाग को उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भागीदारी की।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि नई सीरीज शुरू होते ही नागरिकों ने फैंसी नंबरों के प्रति भारी उत्साह दिखाया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ई-नीलामी व्यवस्था पारदर्शी है और इच्छुक वाहन स्वामी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी पसंद का पंजीकरण नंबर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फैंसी नंबरों से प्राप्त राजस्व राज्य सरकार की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है।














Users Today : 107
Users Yesterday : 361