हरिद्वार। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के बीच शनिवार रात कांवड़ खंडित होने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गोल्डन ढाबे के पास एक कार की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर आक्रोशित शिवभक्तों ने कार पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते कार के शीशे और बॉडी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की कांवड़ सड़क से गुजर रही एक कार से टकरा गई। कांवड़ खंडित होते ही आसपास मौजूद शिवभक्तों में नाराजगी फैल गई और कुछ ही देर में विवाद उग्र हो गया। गुस्साए लोगों ने कार पर चढ़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
बताया जा रहा है कि जिस कार से टक्कर हुई, उसमें सवार लोग भी कांवड़ यात्रा से जुड़े श्रद्धालु ही थे। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया और यातायात भी सुचारु कराया।














Users Today : 107
Users Yesterday : 361