Home » लेटेस्ट खबर » अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे आईटीबीपी जवान की ट्रेन हादसे में मौत, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर देख छलकीं आंखें

अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे आईटीबीपी जवान की ट्रेन हादसे में मौत, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर देख छलकीं आंखें

Share This Article

नारायणबगड़ (पूजा सिंह) अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे नारायणबगड़ क्षेत्र के आईटीबीपी जवान प्रदीप कुमार की पठानकोट में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे हुए हादसे में डूंगरी (कडाकोट) निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र पातीराम की जान चली गई। वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 23वीं बटालियन, सीमा द्वार देहरादून में तैनात थे।
बताया गया कि प्रदीप कुमार अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
—————
तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल

रविवार को जवान का पार्थिव शरीर नारायणबगड़ स्थित पैतृक घाट पहुंचा। तिरंगे में लिपटे अपने लाल को अंतिम दर्शन के लिए सामने देख परिजन भावुक हो उठे। मां-पिता और अन्य परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी भी पहुंचे।
————–
आईटीबीपी ने दी सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी

23वीं बटालियन आईटीबीपी के कमांडेंट रिंकू सिंह के नेतृत्व में आईटीबीपी जवानों ने प्रदीप कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सैन्य सम्मान के बीच जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
प्रदीप कुमार के असमय निधन से डूंगरी कडाकोट ही नहीं, बल्कि पूरे नारायणबगड़ क्षेत्र में शोक की लहर है। विधायक भूपाल राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, यशपाल सिंह नेगी, नरेंद्र रावत, वीर भरत सिंह, जय नंद सती और दलीप नेगी ने जवान के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 8 2
Users Today : 107
Users Yesterday : 361