Home » अपराध » रुड़की में खूनी वारदात: भाई ने दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

रुड़की में खूनी वारदात: भाई ने दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

Share This Article

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक ने अपनी दो सगी बहनों और जीजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हैं।
आरोपी ने सबसे पहले प्रीत विहार में अपनी बहन शकुंतला पर गोली चलाई। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके करीब 20 मिनट बाद आरोपी लगभग दो किलोमीटर दूर सुभाष नगर पहुंचा, जहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थी। जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला, आरोपी ने उस पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें भी कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी घटनास्थलों का निरीक्षण किया।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 7 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 237