Home » अपराध » 15 हजार की उधारी के लिए दोस्त का कत्ल, दो आरोपी गिरफ्तार

15 हजार की उधारी के लिए दोस्त का कत्ल, दो आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

हरिद्वार। महज 15 हजार रुपये की उधारी ने दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया। रकम वापस नहीं मिलने से नाराज दो दोस्तों ने अपने ही दोस्त मेघपाल की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोप है कि दोनों ने पहले मेघपाल को शराब पिलाई और फिर टिकोला रजवाहे में ले जाकर पानी में डुबो दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टिकोला रजवाहे में 23 अगस्त को अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। शव की पहचान टिकोला गांव निवासी मेघपाल के रूप में हुई। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान मेघपाल के दो दोस्तों पर पुलिस का शक गहराया। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पुलिस के मुताबिक, दोनों ने वारदात से जुड़ी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मेघपाल ने दोनों से करीब 15 हजार रुपये उधार लिए थे। बार-बार रकम मांगने के बावजूद पैसा वापस नहीं मिलने से दोनों उससे नाराज थे।
आरोप है कि दोनों दोस्तों ने मेघपाल को शराब पिलाई और उसे टिकोला रजवाहे तक ले गए। वहां उसे पानी में डुबो दिया गया। उसकी मौत के बाद शव रजवाहे में छोड़कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने मंगलौर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश करने पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 6 2
Users Today : 230
Users Yesterday : 147