Home » नेशनल » कुंभ से पहले विकास को लेकर कांग्रेस में हलचल, अलग-अलग धड़े अपनी मांगों के साथ पहुंचे मेला प्रशासन के दरबार

कुंभ से पहले विकास को लेकर कांग्रेस में हलचल, अलग-अलग धड़े अपनी मांगों के साथ पहुंचे मेला प्रशासन के दरबार

Share This Article

हरिद्वार। शहर में विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। अलग-अलग राजनीतिक दल और संगठन अपनी मांगों को लेकर मेला प्रशासन के सामने पहुंच रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेला नियंत्रण भवन में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर शहर के विकास से जुड़ा प्रस्ताव सौंपा।
कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि कुंभ से पहले शहर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत, ड्रेनेज व्यवस्था, पेयजल, सफाई और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख चौराहों और मार्गों पर फैंसी पोल लाइट लगाने, धार्मिक स्थलों पर वॉल पेंटिंग, वाटर पॉइंट, बैठने के लिए बेंच, नए चौकों के निर्माण और पार्कों के सौंदर्यीकरण की मांग रखी।
प्रतिनिधियों ने पूर्व में दिए गए प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा भी उठाया और लंबित कार्यों को जल्द शुरू कराने की मांग की। उनका कहना था कि कुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे, ऐसे में केवल मेला क्षेत्र ही नहीं बल्कि शहर के वार्डों में भी जनसुविधाओं को बेहतर किया जाना जरूरी है।
खास बात यह है कि हरिद्वार के विकास और जनसुविधाओं को लेकर कांग्रेस के अलग-अलग धड़े सक्रिय नजर आ रहे हैं। इससे पहले जन अधिकार पार्टी की ओर से भी शहर की मूलभूत समस्याओं और कुंभ की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन के सामने मांगें रखी जा चुकी हैं। अब कांग्रेस पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल भी अपने प्रस्ताव लेकर मेलाधिकारी के पास पहुंचा है। ऐसे में कुंभ से पहले शहर के विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं।
कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और लंबित मामलों सहित जनहित से जुड़े व्यावहारिक कार्यों को आगामी कार्ययोजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल में महावीर वशिष्ठ, विवेक भूषण, इंजी. मयंक सिंह, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, अरशद ख्वाजा, सुनील सिंह, पुनीत कुमार, सुमित त्यागी, इदरीश मंसूरी, सनी, नौमान अंसारी, अकरम अंसारी और लाली मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 1 3
Users Today : 181
Users Yesterday : 147