हरिद्वार।विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड ज्वालापुर का कार्यक्रम वैश्य पंचायती धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, राष्ट्रभाव, युवाओं की भूमिका और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में पूर्णकालिक विश्व हिंदू परिषद मानव जी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. संगीता, योगाचार्य डॉ. संदीप, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र श्रमिक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ज्वालापुर राकेश कंसल ने की, जबकि संचालन जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मुकेश कुमार वर्मा ने किया।
पूर्णकालिक कार्यकर्ता वीर सेन मानव ने समाज में समरसता बनाए रखने और जात-पात जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। डॉ. संदीप ने युवाओं में देशभक्ति की भावना विकसित करने और उन्हें सामाजिक संगठनों से जोड़ने की आवश्यकता बताई। जिला उपाध्यक्ष डॉ. संगीता ने मातृशक्ति को शिक्षित, जागरूक और आत्मरक्षा के प्रति सक्षम बनने का संदेश दिया।
वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र श्रमिक ने भी युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक भेदभाव समाप्त करने की बात कही। कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश कंसल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को लगातार सक्रिय रखने, सत्संग, बैठकें और संगठन विस्तार जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख अनिल भारतीय, विभाग संगठन मंत्री अर्जुन सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक अमित मुल्तानिया, जिला सहसंयोजक परिजीत सिंह, जिला सुरक्षा प्रमुख दिग्विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमन कुमार, जिला सत्संग प्रमुख संदीप बंसल, जिला मातृशक्ति संयोजक गीता बोहरा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजक विद्या बंसल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।













Users Today : 178
Users Yesterday : 147