Home » जीवन शैली » 14 वर्षीय बेटे की मौत नहीं सह पाई मां, सरयू नदी में कूदकर दी जान

14 वर्षीय बेटे की मौत नहीं सह पाई मां, सरयू नदी में कूदकर दी जान

Share This Article

हरिद्वार। मड़ेगांव निवासी परिवार पर शनिवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 14 वर्षीय बेटे जतिन जोशी की अचानक मौत के कुछ ही समय बाद उसकी मां पूनम जोशी उर्फ पुष्पा की भी सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। मां-बेटे की मौत की खबर से मड़ेगांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।
शनिवार सुबह जतिन झौलखेत मैदान में दौड़ रहा था। घर लौटते समय वह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला। साथ मौजूद बच्चों ने इसकी जानकारी उसकी मां को दी। पूनम बेटे को टैक्सी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जतिन नगर के मानस स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था।
बेटे की मौत के बाद पूनम अस्पताल से बाहर निकलीं और देवसिंह मैदान की पार्किंग से गंगोलीहाट जाने वाली टैक्सी में बैठ गईं। घाट पुल से करीब 100 मीटर आगे टैक्सी रुकने के दौरान वह वाहन से उतर गईं। इसके बाद वह सरयू नदी की ओर चली गईं। होटल संचालक और टैक्सी चालक ने उन्हें नदी में जाते देख बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बाहर निकालने तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर घाट पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने शव को मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
पूनम के पति असम राइफल्स की एक बटालियन में त्रिपुरा में तैनात हैं, जबकि बड़ी बेटी मध्य प्रदेश में नौकरी करती है। परिवार पहले ही छोटी बेटी को बीमारी के कारण खो चुका है। जतिन की मौत की सूचना पिता और बड़ी बेटी को दे दी गई है। मानस स्कूल में भी शोकसभा आयोजित की गई।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 0 9
Users Today : 177
Users Yesterday : 147