Home » लेटेस्ट खबर » धनगर समाज महासंघ की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंथन, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित

धनगर समाज महासंघ की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंथन, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित

Share This Article

हरिद्वार। श्रीकृष्णा गार्डन कॉलोनी स्थित कार्यालय में ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज के लोगों को एकजुट करने और आगामी सामाजिक गतिविधियों की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समाजहित से जुड़े कार्यों को आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक के बाद महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों और आदर्शों से परिचित कराना जरूरी है।
जयंती के अवसर पर श्रीकृष्णा गार्डन कॉलोनी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के अनुयायी प्रदीप धनगर के सहयोग से पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल धनगर, उपाध्यक्ष अनिल पाल धनगर, कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह धनगर, प्रदेश महासचिव पवन धनगर, पंकज धनगर, अनूप धनगर, कर्मवीर धनगर, शैंकी धनगर, नितिन पाल धनगर, नीरज धनगर, शशि धनगर, अजय धनगर, प्रशांत धनगर, अतर सिंह, अशोक धनगर और वंश धनगर समेत संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 9
Users Today : 57
Users Yesterday : 316