Home » लेटेस्ट खबर » मुकदमों के विरोध में सड़क से फेसबुक तक मोर्चा, 10 को हरिद्वार और 15 को देहरादून में आंदोलन

मुकदमों के विरोध में सड़क से फेसबुक तक मोर्चा, 10 को हरिद्वार और 15 को देहरादून में आंदोलन

Share This Article

हरिद्वार। हिंदूवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सिडकुल थाने में मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध हिंदूवादी नेताओं ने फेसबुक पेज पर मोर्चा खोल दिया है। पुलिस कप्तान से लेकर थानेदार को हटाने की मांग की जाने लगी है। यहां तक पुलिस अधिकारियों के पूतले फूंकने की तारीख भी तय कर दी गई है। मुकदमों से नाराज हिंदूवादी नेताओं ने अपने-अपने फेसबुक पेज के माध्यम से पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने मनमाने तरीके से कार्रवाई करते हुए गलत लोगों का पक्ष लिया और आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए।
मामले को लेकर अब बजरंग दल ने 10 अक्तूबर को हरिद्वार में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन की ओर से प्रदर्शन के साथ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ पुतला दहन भी किया जाएगा। संगठन का आरोप है कि सिडकुल क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पहुंचे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जबकि जिन लोगों के खिलाफ शिकायत और कार्रवाई की मांग की गई थी, उनके संबंध में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हुए हैं।
आंदोलन को लेकर हिंदूवादी नेताओं की ओर से लगातार अपने फेसबुक पेजों पर अपील की जा रही है। विभाग मंत्री भूपेंद्र सैनी ने भी अपने फेसबुक पेज के माध्यम से कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 10 अक्तूबर के आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। सोशल मीडिया पर जारी संदेशों में पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई गई है।
बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि 10 अक्तूबर के प्रदर्शन के बाद भी यदि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। संगठन की ओर से 15 अक्तूबर को देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय के घेराव का भी ऐलान किया गया है। आंदोलन के जरिए संगठन पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठा रहा है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 8
Users Today : 56
Users Yesterday : 316