हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में गर्भवती महिला की मौत से हड़कंप मच गया। 34 वर्षीय गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर उस को बहादराबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर बताई गई। चिकित्सकों ने परिजनों को रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी भी दी। हालत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल से महिला को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई।
परिजन आनन-फानन में महिला को बहादराबाद के उज्ज्वल अस्पताल से लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर महिला की मौत हो चुकी थी। अचानक हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रावली महदूद निवासी गर्भवती महिला की मौत हुई है। मामले में आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।














Users Today : 57
Users Yesterday : 316