Home » स्वास्थ्य » गर्भवती महिला की मौत से मचा हड़कंप, निजी अस्पताल से हायर सेंटर ले जाते समय बिगड़ी हालत

गर्भवती महिला की मौत से मचा हड़कंप, निजी अस्पताल से हायर सेंटर ले जाते समय बिगड़ी हालत

Share This Article

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में गर्भवती महिला की मौत से हड़कंप मच गया। 34 वर्षीय गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर उस को बहादराबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर बताई गई। चिकित्सकों ने परिजनों को रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी भी दी। हालत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल से महिला को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई।
परिजन आनन-फानन में महिला को बहादराबाद के उज्ज्वल अस्पताल से लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर महिला की मौत हो चुकी थी। अचानक हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रावली महदूद निवासी गर्भवती महिला की मौत हुई है। मामले में आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316