Home » इंटरनेशनल » उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक भूकंप के झटके, रात 10:23 बजे डोली धरती

उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक भूकंप के झटके, रात 10:23 बजे डोली धरती

Share This Article

उत्तराखंड। मंगलवार रात करीब 10:23 बजे उत्तराखंड के कई पर्वतीय और मैदानी इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, धारचूला, हरिद्वार, मुनस्यारी और काशीपुर में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया।
काशीपुर में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। वहीं पिथौरागढ़ के धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
चमोली और रुद्रप्रयाग में भी रात करीब 10:23 बजे कंपन महसूस होने की सूचना सामने आई। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों ने झटके महसूस किए। पौड़ी में करीब 10:24 बजे और पिथौरागढ़ में 10:23 बजे झटके महसूस होने की जानकारी मिली।
उत्तराखंड के अलावा दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों तक भी कंपन महसूस होने की जानकारी सामने आई है।
स्थानीय सूचनाओं में भूकंप की तीव्रता 4.4 बताए जाने की बात सामने आई है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 9
Users Today : 57
Users Yesterday : 316