हरिद्वार। हरिद्वार में करीब 15 मिनट तक चली तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बड़े-बड़े ओले गिरने से कई स्थानों पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा। कारों के शीशे टूट गए, जबकि कई वाहनों की सनरूफ भी क्षतिग्रस्त हो गई। ओलावृष्टि की मार पेड़-पौधों और किसानों की फसलों पर भी पड़ी।
बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र, सलेमपुर, ज्वालापुर और हरिद्वार शहर समेत कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हुआ। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ओलावृष्टि के दौरान सड़कों और आसपास खड़े वाहनों के फ्रंट और बैक शीशों को नुकसान पहुंचा। कई कारों की सनरूफ टूटने की भी सूचना है। वाहनों को हुए नुकसान के बाद संबंधित एजेंसियों में मरम्मत के लिए गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। एक के बाद एक वाहन एजेंसियों में पहुंचते रहे।
करीब 15 मिनट की बारिश और ओलावृष्टि ने शहर से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों तक नुकसान के निशान छोड़ दिए। किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन होना बाकी है। वहीं, वाहनों और पेड़-पौधों को हुए नुकसान का वास्तविक आंकड़ा भी सामने नहीं आया है।














Users Today : 57
Users Yesterday : 316